अगर आपके घर वाले गुटखा खाने की वजह से आपको बार-बार टोकते हैं। खुद आप भी अपनी इस आदत से काफी परेशान है लेकिन लाख कोशिश करने के बावजूद आप इस लत को नहीं छोड़ पा रहे हैं तो शायद ये खबर आपके लिए ही है।
विज्ञापन
2 of 5
नींबू
नींबू और सौंफ का ये आसान सा चंद मिनटों का नुस्खा आपकी इस बुरी लत को छोड़ने की चाहत को कुछ ही दिनों में पूरा कर देगा और आप अपनी सेहत के साथ अपने परिवार के चेहरे पर भी खुशी देख पाएंगे। अगली स्लाइड में जानिए वो आसान तरीका जिससे जल्द ही इस लत से छुटकारा पाया जा सकता है।
विधि
शराब, गुटखा खाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए आपको सौंफ,अजवाइन और थोड़ा सा सेंधा नमक लेना है। इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाकर तवे पर मिश्रण को सेंक लें। इस मिश्रण को हमेशा अपनी जेब में रखें। जब भी आपको गुटखा खाने का मन करे तो थोड़ा सा ये मिश्रण जेब से निकालकर खा लें।
इस मिश्रण को खाने से आपका पाचनतंत्र ठीक रहता है । साथ ही शरीर में खून भी साफ होता है।
नोट: वैसे तो इस उपाय का कोई साइड एफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।