फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे से बेर के 6 बहुत बड़े लाभ, जानिए क्या कहती हैं डाइटिशियन अंशुल

Wed, 03 Jan 2018 11:59 AM IST
ऊर्जा डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

बेर का जूस फेफड़े संबंधी विकारों और बुखार में राहत देता है। बेर के कई अन्य फायदे भी हैं, जिसके बारे में बता रही हैं डाइटिशियन अंशुल जयभरत।

विज्ञापन


बेर खाने से लो-ब्लड प्रेशर, एनीमिया और लिवर आदि की समस्याओं से निजात मिलती है। साथ ही यह शरीर में ट्यूमर सेल्स को भी पनपने नहीं देता है।

बेर में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन आदि होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

विज्ञापन

इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इन्हें खाने से बार-बार प्यास नहीं लगती है।

इसमें प्रोटीन, विटामिन सी एवं बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें खाने से खुश्की और थकान आदि दूर होते हैं। यह पेट दर्द की समस्या को दूर करता है।

ताजे बेर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इसका जूस पीने से खांसी और बुखार में आराम मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें