फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर अब अदरक से आएंगे बाल, देखें प्रयोग करने का तरीका

Thu, 17 Aug 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
कम उम्र में ही बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या आजकल हर दूसरे युवा के लिए सौंदर्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। खाने पीने मे लापरवाही और बदलते मौसम के चलते बाल झड़ने की समस्या आम बात है। हालांकि फैशनेबल और स्टाइलिश लुक की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह परेशानी एक गंभीर समस्या हैं।

अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से दो-चार हो रहे हैं और जल्द ही इसका उपाय चाहते हैं तो अदरक का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। 

पढ़ें- उम्र के असर को बेअसर कर देगा आलूबुखारे का ये नुस्खा
विज्ञापन

2 of 5
गंजापन
अगर आप बाल घने करने के लिए कई तेल और दवा खाकर देख चुके हैं तो इसे भी आजमा कर देखिए। जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी कम बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।
विज्ञापन

3 of 5
अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि माना जाता है। अदरक एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण बालों को झड़ने से भी रोकते हैं। गंजेपन की समस्या से निजात पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।  

4 of 5
बालों में अदरक लगाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इसके जूस का एसिडिक नेचर का होने की वजह से ये आपके बालों में खारिश कर सकता है इसलिए अदरक का जूस लगाने के बाद हमेशा अपने बालों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदरक को नियमित भोजन में इस्तेमाल करने से भी सिर के बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें