फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर्ड मेकअप के सामान से कर सकते हैं घर के ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं अक्सर महंगे सौंदर्य प्रसाधन खरीद लेती हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रसाधनों का इस्तेमाल वे एक या दो बार ही कर पाती हैं। फिर ये प्रसाधन कुछ महीने बाद एक्सपायर भी हो जाते हैं, जिनका इस्तेमाल त्वचा के लिए हानिकारक ही होता है। जाहिर है ऐसे प्रोडक्ट कूड़ेदान में ही जाएंगे। एक्सपायर्ड मेकअप प्रोडक्ट को फेंकने से पहले दोबारा इस्तेमाल के बारे में भी सोचें।
विज्ञापन


हो जाए थोड़ी कलरिंग
बच्चों के आर्ट वर्क के लिए यदि बाजार से कलर्स खरीदने जा रही हैं, तो एक बार अपने मेकअप बॉक्स पर भी नजर डालें। एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स को आर्ट के कार्य में इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आईशैडो पेलेट्स, ग्लिटर्स को बतौर वाटर कलर इस्तेमाल किया जा सकता है। ठीक इसी तरह नेल पेंट और लिक्विड लिप कलर के जरिए आप अपने आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रोजेक्ट को पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कमरे और घर के बाहर अपने नाम का साइन बोर्ड भी इन कलर्स के जरिए आसानी से बना सकती हैं। साइन बोर्ड बनाने के लिए सबसे पहले बोर्ड पर प्लास्टिक शीट बिछाकर मनपसंद शेप और डिजाइन में नेल कलर बिखेर दें।

बाद में इसे सुखाने के लिए धूप में रख दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो प्लास्टिक शीट हटा दें। आपका मनपसंद बोर्ड तैयार है। इसके अतिरिक्त लिपस्टिक को क्रेयॉन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। नेल वार्निश के जरिए ग्लास पर पेंट करके उसे नया आकार दिया जा सकता है।
विज्ञापन

महकाएं अपना घर

अपनी कार या घर के कोने-कोने को महकाने के लिए रूम फ्रेशनर तो है ही, लेकिन इस काम के लिए आप अपने एक्सपायर्ड परफ्यूम का भी सहारा ले सकती हैं।

कॉटन में थोड़ा-सा परफ्यूम डालें। इससे अपने लैंप, टेबल और पंखे को साफ कर दें। जब भी आप अपना पंखा ऑन करेंगी, तो पूरा कमरा महक उठेगा। रूम फ्रेशनर के तौर पर आप बाथरूम में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। परफ्यूम की खाली बोतल को शूज रैक या कपड़े की अलमारी में भी रख सकती हैं। 

मस्कारा बने ब्रश
आपने बहुत से ब्रशेज से पेंट करके देखा होगा, लेकिन एक बार अपने सूखे हुए मस्कारा ब्रश से पेंट करके देखिए। यकीनन यह आपके लिए एक अनोखा अनुभव होगा।

पेंटिंग बनाने के लिए अपने मस्कारा को वाटर कलर की बोतल में डुबोकर हाथों की मदद से अपनी ड्राइंग पर छिड़कें। फिर देखिए पेंटिंग की खूबसूरती।

ऊनी कपड़ों के लिए शैंपू
वैसे तो हेयर शैंपू शीघ्र एक्सपायर नहीं होते, लेकिन यदि आपके साथ ऐसा हो गया है, तो आप इस एक्सपायरी शैंपू से अपने ऊनी और कश्मीरी कपड़े धो सकती हैं, क्योंकि हेयर शैंपू आम डिटर्जेंट की तुलना में सॉफ्ट ही होते हैं। एक्सपायर्ड फेसवॉश का इस्तेमाल आप घर के फर्श को पोंछने के लिए कर सकती हैं।

अगर टोनर की डेट एक्सपायर हो गई है, तो इससे घर की साफ-सफाई कर सकती हैं। चूंकि फेशियल टोनर में एल्कोहल मौजूद होता है, इसलिए उससे मिरर, टेबल, टाइल्स आदि को आसानी से चमकाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त टोनर के जरिए लेदर की चीजें मसलन, हैंडबैग्स और जूते भी साफ किए जा सकते हैं। बस वह टोनर व्हाइटनिंग बेस वाला न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें