हिचकी आना कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है लेकिन इसके आने से आप परेशानी जरूर महसूस कर सकते हैं। दरअसल हिचकी आने का कारण जल्दी-जल्दी खाना या ज्यादा जोर से हंसना हो सकता है। इससे डायाफ्रम में झटके शुरू हो जाते हैं जो हिचकी का रूप लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बिना मतलब आने वाली हिचकी को आप कैसे रोकें-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
जब भी आपको हिचकी आए तो लंबी सांसें लें। इससे आपके डायाफ्रम को आराम मिलता है और आपकी हिचकी रुक जाती है।
विज्ञापन
3 of 8
हिचकी आने पर चीनी खा लीजिए। इससे डायाफ्रम के झटके बंद हो जाते हैं और हिचकी रुक जाती है।
4 of 8
खट्टी चीजें जैसे नींबू, सिरके से भी हिचकी रुक जाती है। जब भी आपको हिचकी आए तो ये खाएं इससे आपके सांस लेने की प्रक्रिया थोड़ी देर रुक जाती है जिससे हिचकी आना भी बंद हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
हिचकी बंद करने के लिए बर्फ से भरे बैग को अपने पेट के ऊपरी हिस्से पर रख लें। इससे कुछ देर में हिचकी का आना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
जब भी आपको हिचकी आए तो एक ग्लास पानी में थोड़ा सा नमक डाल कर इसको पिएं। फायदा होगा।
विज्ञापन
7 of 8
हिचकी आने पर टमाटर खाएं इससे आपको हिचकी आना तुरंत बंद हो जाएगा।