फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडरूम को रोमांटिक बनाएंगे ये 5 उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी शादी की सालगिरह हो या फिर उनके साथ आपकी पहली डेट, रिश्तों में गर्मजोशी के लिए अगर आप अपने निजी पलों को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपके बेडरूम की भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप अपने सोने के कमरे की सजावट में ये पांच बदलाव करेंगे, तो न सिर्फ आपका बेडरूम खास मौके पर खास लगेगा बल्कि आपके निजी पलों को रोमांटिक बनाने का भी काम करेगा।

साफ-सुथरा सुंदर कमरा

बेडरूम को रोमांटिल लुक देने के लिए जरूरी नहीं है कि कमरे में ढेरों एंटीक के सामान और सुख-सुविधाएं मौजूद हों। साफ-सुथरा और करीने से सजा कमरा ही पहली नजर में आपका प्रभाव बनाने में मददगार हो सकता है।

ऐसे में गंदे कपड़े हटाने लेकर बिस्तर पर साफ चादर बिछाने तक छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना समझदारी है।

रंगों भरी शाम

प्यार का समां बांधने के लिए सिर्फ मिजाज रंगीन होना जरूरी नहीं है, माहौल भी रंगीन होना चाहिए। ऐसे में कमरे में पेस्टल रंगों का या गुलाबी और लाल जैसे रंगों की थीम माहौल को रूमानी बनाने में मददगार हो सकती है।

इसके लिए आप कलरफुल लैंप शेड्स, लाइट, रंगीन चादरों आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ क्रिएटिव करना है तो दीवार में पेस्टल पेंट बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

बिस्तर की सजावट

प्यार भरी सेज सजाते वक्त आप अपनी रचनात्मकता और भावनाओं, दोनों का इजहार कर सकते हैं। बिस्तर आरामदायक और साफ-सुथरा होना इसकी पहली शर्त है।

आप चाहें तो बिस्तर पर गुलाब या लिली के फूलों से सजावट भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कई कुशन के कांबिनेशन से भी बेड सजा सकते हैं।

लाइट पर भी दें ध्यान

कमरे की लाइटिंग माहौल को खास बनाने में काफी मददगार है। लैंप शेड्स इस मामले में अच्छा विकल्प हैं लेकिन अगर आप उन्हें खुश करने के लिए सच में मेहनत करना चाहते हैं तो सुगंधित मोमबत्तियों की सजावट से बेहतर कुछ नहीं।
विज्ञापन

टीवी हटाएं

रूमानियत के पलों में टीवी न सिर्फ आपका ध्यान एक-दूसरे से हटा सकता है बल्कि आपकी डेट के मजे को किरकिरा भी कर सकता है। ऐसे में बेडरूम में टीवी रखने का सुझाव ही गलत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें