जपांडी स्टाइल होम डेकोर
- फोटो : instagram
थोड़ा ही बहुत है
जपांडी शैली ‘जितना है, ठीक है’ पर विश्वास करती है। इसलिए घर में जरूरी और कम से कम चीजों को ही जगह दी जाती है। इस स्टाइल में लो प्रोफाइल फर्नीचर, नीची सतह वाला बेड, साइड और कॉफी टेबल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह शैली घर को आरामदायक माहौल प्रदान करती है।
स्पेस का विशेष महत्व
जपांडी इंटीरियर डिजाइन में स्पेस का विशेष महत्व है, क्योंकि यह सादगी और शांति का अनुभव कराती है। यह घर को स्पेशियस और फ्रेश फील देने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखती है। साथ ही हैवी और डार्क पर्दों की जगह लाइटवेट लिनन या कॉटन के पर्दे लगाए जाते हैं, जिससे हल्की हवा घर में बहती रहे।
म्यूटेड-न्यूट्रल रंग
दो संस्कृतियों के मेल वाली इस शैली में रंगों का भी अहम योगदान है। दीवार से लेकर फर्नीचर और साज-सज्जा के लिए हल्के और म्यूटेड रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे- लाइट ग्रे, ब्लू, ग्रीन आदि। ये ऐसे रंग हैं, जो घर को नेचुरल लुक देते हैं।
फंक्शनल डिजाइन
फंक्शनल डिजाइन भी जंपाडी डेकोर स्टाइल में विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह सौंदर्य और व्यावहारिकता का परफेक्ट संतुलन बनाती है। सरल रेखाएं और मिनिमलिस्टिक तत्व कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जबकि प्राकृतिक सामग्री से गर्मजोशी का अहसास होता है। स्टोरेज सॉल्यूशन्स, मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर और साफ-सुथरा लेआउट घर को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाते हैं। इस डिजाइन में कम चीजों में अधिक मूल्य और उपयोगिता पर ध्यान दिया जाता है, जो इसे आधुनिक जीवन के लिए आदर्श बनाते हैं।