फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: गर्मियों में घर की सजावट के लिए अपनाएं खास टिप्स, शांति के साथ होगा ठंडक का अहसास

Mon, 27 May 2024 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में आपको घर की सजावट में कुछ ऐसे बदलाव करने चाहिए, जिससे घर का लुक शांत और ठंडा रहे। इन दिनों तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए आपको अपने घर को ठंडा, हवादार और आरामदायक रखने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
गृह सज्जा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणु फ्रांसिस

विज्ञापन


गर्मियों के मौसम में घर के अंदर सकारात्मक माहौल बनाए रखना जरूरी है। इसलिए छोटे-मोटे बदलाव करके आप अपने घर को ताजगी और स्टाइल से भर सकती हैं। जैसे-जैसे पारा बढ़ता है, हमारे घरों को एक ताजगी भरा ठंडा बदलाव देना आवश्यक हो जाता है। मौसम के अनुरूप किया गया यह बदलाव घर की खूबसूरती को चार गुना बढ़ाने का भी काम करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आपको घर की सजावट में कुछ ऐसे बदलाव करने चाहिए, जिससे घर का लुक शांत और ठंडा रहे। इन दिनों तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए आपको अपने घर को ठंडा, हवादार और आरामदायक रखने पर ध्यान देना चाहिए।

रंगों की ठंडक

इस मौसम में गरम अहसास को कम करने के लिए दीवार के रंगों को बदलें। दीवारों को सुखदायक स्पर्श देने के लिए आप हल्के रंगों का चयन करें। हल्के रंग, जैसे कि सफेद, हल्का नीला या हरा गर्मी के अहसास को कम करते हैं। इसलिए इस समय आप दीवारों, परदों और बिस्तर के कपड़ों के लिए इन रंगों का चुनाव करें।
विज्ञापन


कालीन को गुड बाय

कालीन घर की साज-सज्जा को बढ़ाती है, लेकिन गर्मियों में आपको इसे हटा देना चाहिए, ताकि फर्श ठंडा रहे। फर्श ठंडा रहे, इसके लिए कमरों में दो-तीन बार पोछा लगाएं। आप चाहें तो सूती कालीन का उपयोग कर सकती हैं, जो कि ठंडक पहुंचाती है।

पर्दों से नया लुक

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए घर की खिड़की, दरवाजों पर हल्के रंग, प्रिंट और हल्के फैब्रिक के पर्दे लगाने चाहिए। इससे घर में अधिक ठंडक रहेगी और आप प्राकृतिक रोशनी तथा हवा का लुफ्त उठा पाएंगी। यह छोटा-सा बदलाव गर्मी के तपते मौसम में आपको घर में सुकून भरा अहसास देगा। आप पदों के लिए सूती या लिनन के कपड़ों का चयन कर सकती हैं।

टेराकोटा पानी के बर्तन

आप अपने घर और रसोई को इस मौसम में खास और पारंपरिक लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप डाइनिंग टेबल या किचन काउंटर पर खूबसूरत टेराकोटा पानी के जग या बोतल रख सकती हैं। ये दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें लंबे समय तक पानी ठंडा रहता है। इनको रखने से आपके घर और रसोई की सजावट भी क्लासी लगेगी।

आउटडोर शेड

घर को ठंडा रखने के लिए घर के बाहर परगोलस या आंगन में छतरियां लगाएं। ऐसा करने से आपके घर पर सूरज की किरणें सीधी नहीं पड़ेगी और घर भी सुंदर दिखेगा। आप खिड़कियों पर और घर के बाहर शेड लगाकर गर्मी को कम कर सकती हैं, जिससे धूप घर के अंदर नहीं आएगी और भीतर का वातावरण ठंडा रहेगा।

हैंगिंग प्लांट हैं उपयोगी

घर को ठंडा रखने और खूबसूरत दिखाने के लिए आप हैंगिंग प्लांट का उपयोग कर सकती हैं। हैंगिंग प्लांट से घर में ताजी और शुद्ध हवा आती है। साथ ही आप प्रकृति के करीब भी रहती हैं। पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आप बालकनी, खिड़की और घर के अंदर भी पौधे लगा सकती हैं। इससे घर में ठंडक बनी रहेगी और खूबसूरती भी।

बांस के लटकते लैंप

अपने लिविंग रूम या बेडरूम में डेकोरेटिव लाइट्स लगाएं। ये न सिर्फ रात में आपके घर को खूबसूरती से रोशन करेंगी, बल्कि एक अलग एहसास भी कराएंगी। आप इस मौसम में खास और अनोखी सजावट के लिए लिविंग रूम में बांस के लटकते लैंप भी लगा सकती हैं। ये आपको  तारों से जगमगाते आकाश के नीचे ठंडी हवा का आनंद एवं अहसास देते हैं और आपकी शाम को खुशनुमा बना सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें