फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Holi: होली में गुजिया-ठंडाई के सेवन से बढ़ेगा वजन? जानिए इसे हेल्दी बनाने के तरीके

Tue, 03 Mar 2026 11:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Healthy Diet Plan  गुजिया हो या ठंडाई, दोनों में ही कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इनका ज्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है। लेकिन त्योहार में इन दोनों पारंपरिक चीजों का सेवन बढ़ जाता है, ऐसे में वजन को काबू में रखने के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
होली पर खाना - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi Healthy Food:  होली का नाम आते ही दिमाग में रंग, मस्ती, गुझिया और ठंडाई की तस्वीर बन जाती है। लेकिन त्योहार की मिठास कई बार अतिरिक्त कैलोरी के रूप में शरीर पर दिखने लगती है। अच्छी खबर यह है कि थोड़ी-सी समझदारी से आप स्वाद भी बनाए रख सकते हैं और कैलोरी भी कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन


होली का मतलब सिर्फ ज्यादा खाना नहीं, बल्कि खुश रहना है। अगर आप थोड़ी-सी प्लानिंग और पोर्शन कंट्रोल अपनाते हैं तो बिना गिल्ट के गुजिया और ठंडाई का आनंद ले सकते हैं। इस होली, रंग भी उड़ाएं और कैलोरी भी कंट्रोल में रखें। आइए जानते हैं होली पर हेल्दी फूड विकल्प के आसान और असरदार तरीके।

क्यों जरूरी है कैलोरी कंट्रोल?

  • पारंपरिक तली हुई गुजिया में प्रति पीस लगभग 150-250 कैलोरी हो सकती है।
  • शक्कर और ड्राई फ्रूट्स वाली ठंडाई का एक गिलास 250-400 कैलोरी तक पहुंच सकता है।
  • लगातार स्नैकिंग से दिनभर में 1000 से ज्यादा अतिरिक्त कैलोरी हो सकती है।

विज्ञापन

गुजिया में कैलोरी कंट्रोल कैसे करें?
 

  • डीप फ्राई की जगह बेक या एयर फ्राई

होली है, गुजिया खाना तो बनता है लेकिन सेहत की भी फिक्र है तो गुजिया को ओवन या एयर फ्रायर में बनाएं। इससे 30-40 फीसदी तक तेल कम हो सकता है।
 

  • मैदा की जगह मल्टीग्रेन या गेहूं का आटा

मल्टीग्रेन से फाइबर बढ़ेगा, पाचन बेहतर रहेगा और ब्लड शुगर स्पाइक कम होगा। मैदा वजन बढ़ाता है और पाचन को बिगाड़ सकता है। 
 

  • स्टफिंग में हेल्दी बदलाव

गुजिया की स्टफिंग करते समय खोया कम, ड्राई फ्रूट्स संतुलित मात्रा में भरें। नारियल, तिल और चिया सीड्स मिलाएं। शक्कर की जगह गुड़ पाउडर या नारियल शुगर मिलाएं।
 

  • पोर्शन कंट्रोल

वजन काबू में रखना है तो एक गुजिया काफी है। इस मंत्र को याद रखें। छोटे आकार की गुजिया बनाएं ताकि मात्रा अपने आप नियंत्रित हो।



ठंडाई में कैलोरी कैसे कम करें?
 

  • फुल क्रीम दूध की जगह लो-फैट या बादाम दूध का इस्तेमाल करें। इससे कैलोरी और फैट दोनों कम होंगे।
  • ठंडाई में शक्कर कम रखें लेकिन स्वाद बरकरार रखना है तो स्टीविया या खजूर पेस्ट इस्तेमाल करें। मसालों में इलायची, सौंफ और काली मिर्च से फ्लेवर बढ़ाएं।
  • ड्राई फ्रूट्स का संतुलन रखें। बादाम-काजू ज्यादा डालने से कैलोरी बढ़ती है। मात्रा नापकर डालें।
  • सेवन के लिए छोटे गिलास का नियम बनाएं। बड़ा गिलास नहीं, छोटा सर्विंग लें। धीरे-धीरे पिएं, इससे आनंद ज्यादा मिलेगा।


हेल्दी होली स्नैक्स आइडिया

  • भुने चने और मखाने
  • स्प्राउट सलाद
  • दही चाट (कम मीठी चटनी के साथ)
  • फ्रूट चाट
  • नारियल पानी या छाछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें