फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas 2026: हिंदी कैसे सीखें? व्याकरण छोड़िए, पहले ये 7 आदतें अपनाइए

Thu, 08 Jan 2026 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Diwas 2026: विश्व हिंदी दिवस पर जानिए कि हिंदी कैसे सीखें और समझें ताकि हिंदी भाषा आपके के लिए कठिन न रहे। खास कर बच्चों और जेन जी को हिंदी सिखाने के कुछ सरल तरीके अपना सकते हैं।
विज्ञापन
हिंदी दिवस (सांकेतिक) - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Learn Hindi Easily: विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। हिंदी कोई विदेशी या कठिन भाषा नहीं, बल्कि भावों की भाषा है। समस्या भाषा में नहीं, उसे सीखने के हमारे तरीके में है। आज की पीढ़ी अक्सर यह मान लेती है कि हिंदी बोलना या समझना मुश्किल है, जबकि सच्चाई यह है कि हिंदी जितनी बोली जाती है, उतनी ही आसानी से सीखी जाती है। जरूरत है सही दृष्टिकोण, नियमित अभ्यास और भाषा से जुड़ाव की। हिंदी मुश्किल नहीं, हमने उसे मुश्किल बना दिया है। हिंदी सीखना कोई परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि एक रिश्ता बनाना है। जब डर हटेगा, तुलना रुकेगी और अभ्यास बढ़ेगा तब भाषा खुद रास्ता दिखाएगी। अगर आप चाहते हैं कि हिंदी समझना बोझ न बने, बल्कि सहज आदत बन जाए तो इन बातों को नज़रअंदाज न करें।

विज्ञापन



 व्याकरण से पहले शब्दों से दोस्ती करें

अधिकांश लोग हिंदी सीखने की शुरुआत भारी-भरकम व्याकरण से करते हैं और यहीं हार मान लेते हैं। भाषा सीखने का प्राकृतिक तरीका है पहले सुनना, फिर बोलना, उसके बाद लिखना। रोजमर्रा के शब्द, छोटे वाक्य और आम बोलचाल से शुरुआत करें। व्याकरण बाद में अपने आप बैठ जाता है।

शुद्धता के डर को छोड़िए

हिंदी सीखते समय सबसे बड़ी बाधा है, गलत बोल देने का डर। याद रखिए, भाषा गलतियों से ही निखरती है। अगर शुरुआत में वाक्य टूटे-फूटे हों, उच्चारण सही न भी हो तो भी बोलते रहिए। चुप रहना सीखने का सबसे बड़ा दुश्मन है।
विज्ञापन


पढ़ने की आदत डालिए, लेकिन भारी किताबों से नहीं

हिंदी साहित्य विशाल है, लेकिन शुरुआत प्रेमचंद या निराला से करना जरूरी नहीं।

  • अखबार
  • छोटी कहानियां
  • बच्चों की किताबें
  • ब्लॉग और फीचर आर्टिकल


ये भाषा को सरल, जीवंत और व्यावहारिक बनाते हैं।

सुनना सीखिए, समझ अपने आप आएगी

भाषा पहले कान से जाती है, दिमाग बाद में समझता है। हिंदी समाचार, पॉडकास्ट, ऑडियो स्टोरी और साक्षात्कार सुनिए। इससे शब्दों का उच्चारण, वाक्य संरचना और भाव तीनों स्पष्ट होते हैं।

रोज थोड़ा लिखना शुरू करें

भाषा तभी स्थिर होती है जब वह कागज पर उतरती है। रोज 4-5 पंक्तियां लिखें। जैसे डायरी, विचार, या दिनभर की छोटी बात लिखें। इससे शब्दों पर पकड़ मजबूत होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

हिंदी को हीन भावना से मत देखिए

सबसे कड़वी सच्चाई यही है कि हम हिंदी को अक्सर अंग्रेज़ी से कमतर मानते हैं। जब तक यह मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक भाषा सीखना कठिन ही लगेगा। हिंदी सिर्फ भाषा नहीं संस्कृति, सोच और पहचान है।

रोजमर्रा की जिंदगी में हिंदी को जगह दें

घर में, दोस्तों से बात करते समय, नोट्स बनाते समय हिंदी का इस्तेमाल करें। भाषा किताबों में नहीं, जीवन में बसती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें