हिंदी दिवस पर अगर आप यह संकल्प लें कि रोज़ाना थोड़ा समय हिंदी टाइपिंग सीखने में देंगे तो यकीन मानिए कुछ ही हफ्तों में आपकी स्पीड और आत्मविश्वास दोनों बढ़ जाएंगे। हिंदी में टाइपिंग करना आपके करियर, पढ़ाई और निजी जीवन सभी में लाभकारी साबित होगा।
हिंदी टाइपिंग सीखने के आसान ट्रिक्स
फोनेटिक कीबोर्ड का इस्तेमाल करें
अगर आप अंग्रेजी टाइपिंग जानते हैं तो गूगल इनपुट टूल्स या Indic Keyboard जैसे फोनेटिक विकल्पों का प्रयोग करें। इसमें आप इंग्लिश में टाइप करेंगे और स्क्रीन पर शब्द हिंदी में बदल जाएंगे।
ऑनलाइन प्रैक्टिस प्लेटफॉर्म का उपयोग करें
कई आनलाइन माध्यम, ऐप या वेबसाइट्स हैं जो रोजाना हिंदी टाइपिंग का अभ्यास अभ्यर्थी की क्षमता के अनुसार कराती हैं। टाइपिंग बाबा, हिंदी टाइपिंग मास्टर जैसी वेबसाइट्स पर रोजाना अभ्यास करें। ये प्लेटफॉर्म गलतियों को तुरंत बताते हैं और टाइपिंग स्पीड भी बढ़ाते हैं।
रोज 15-20 मिनट अभ्यास करें
एक साथ लंबे समय तक टाइपिंग करने की बजाय रोजाना छोटे सेशन में अभ्यास करें। धीरे-धीरे स्पीड और एक्युरेसी दोनों में सुधार होगा।
सरल वाक्यों से शुरुआत करें
शुरुआत में कठिन शब्दों की बजाय आसान वाक्यों और दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले शब्दों पर फोकस करें।
हिंदी समाचार और ब्लॉग पढ़ते हुए टाइप करें
जो भी सामग्री या लेखन आप पढ़ें, उसे खुद टाइप करने की आदत डालें। इससे भाषा पर पकड़ के साथ टाइपिंग भी मजबूत होगी।
कीबोर्ड लेआउट याद करें
Inscript कीबोर्ड का लेआउट धीरे-धीरे याद करना शुरू करें। इससे बिना देखे टाइपिंग करने की आदत बनेगी।
मोबाइल पर भी प्रैक्टिस करें
सिर्फ लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ही नहीं, मोबाइल कीबोर्ड पर भी अभ्यास करें। इससे आप हर जगह हिंदी टाइपिंग करने में सहज हो जाएंगे।