कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस वजह से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि जिंक युक्त फूड का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।
शारीरिक विकास में भी जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में जिंक की कमी से पीड़ित लोगों की संख्या काफी है। डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की एक-तिहाई आबादी जिंक की पर्याप्त मात्रा का सेवन नहीं करती है।
विज्ञापन
2 of 5
14 साल से अधिक आयु के पुरुषों को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शरीर को कितनी मात्रा में जिंक की आवश्यकता होती है
शोधकर्ताओं के अनुसार 14 साल से अधिक आयु के पुरुषों को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
वहीं 14 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिदिन 8 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
स्तनपान करने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 12 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए किन चीजों के सेवन से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है...
विज्ञापन
3 of 5
काजू का सेवन करने से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
काजू
काजू का सेवन करने से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। 28 ग्राम काजू में 1.6 मिलिग्राम जिंक पाया जाता है।
काजू के सेवन के फायदे...
काजू में भरपूर मात्रा में जस्ता, तांबा, विटामिन के, विटामिन ए और फोलेट पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से ब्लडप्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
4 of 5
अधिकतर लोग ओट्स का सेवन नाश्ते में करना पसंद करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ओट्स
ओट्स में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। अधिकतर लोग ओट्स का सेवन नाश्ते में करना पसंद करते हैं। ओट्स के आधे कटोरे में 1.3 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है।
ओट्स के फायदे...
ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर, बीटा-ग्लूकन, विटामिन बी 6 और फोलेट्स पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।