फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनटों में घर पर झटपट तैयार करें राजमा के कबाब, हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 05 Mar 2019 06:22 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rajma kebab
विज्ञापन

राजमा की सब्जी तो बहुत बनाई और खाई होगी, लेकिन इसके कबाब के बारे में कभी नहीं सुना होगा। इस वीकेंड आप अपने परिवार को राजमा कबाब बनाकर सरप्राइज देकर खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं 20 मिनट में राजमा के कबाब बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

राजमा कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
राजमा कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

-लाल  राजमा - सफेद राजमा  -आलू
-अदरक  -हरा धनिया  -हरी मिर्च
-जीरा पाउडर  -धनिया पाउडर -चाट मसाला
-1 छोटी चम्मच  -लाल मिर्च पाउडर  -नमक - तेल
विज्ञापन

राजमा कबाब बनाने की विधि
राजमा कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले आप लाल और सफेद राजमा को अच्छे से साफ पानी में धोकर एक दिन पहले रात को भीगो दें। अगले दिन सुबह कुकर में भीगे हुए राजमा डाल कर इसमें 2 कप पानी और थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए। जब राजमा उबल जाए तो छलनी में छान कर निकाल लीजिए।

एक बरतन में उबले छीले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिए। जब राजमा ठंडा हो जाए तो इसे थोड़ा सा पीस लें। पीसे हुए राजमा को कद्दूकस किए हुए आलू के साथ मिक्स कर लीजिए। अब इसमें धनिया, नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लीजिए।

कबाब के लिए मिश्रण तैयार है। अब थोड़ा सा मिश्रण लिजिए और इसे हाथ से दबा-दबाकर गोल कर लीजिए। अब इन्हें कबाब का आकार दें। सारे कबाब इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए। अब कबाब सेकने शुरू करें। जब कबाब नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। अब इन कबाब को हरी चटनी के साथ सर्व करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें