आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है कि बिना शराब पिए भी शरीर में अल्कोहल बन सकता है। हैरान कर देने वाले एक मामले के तहत ये नई जानकारी सामने आई है जिसने लोगों के होश फाख्ता कर दिए।
मामला न्यूयार्क का है जहां गाड़ी चला रही एक महिला को टैफिक पुलिस ने यह कहकर रोक लिया कि वो शराब पीकर गाड़ी चला रही है। महिला ने तर्क दिया कि उसने शराब नहीं पी। इस पर पुलिस ने अल्कोहल मैपिंग यंत्र के जरिए महिला की सांस की जांच की और पाया कि उसके शरीर 0.33 प्रतिशत एल्होहल पाया गया जोकि निर्धारित सीमा से चार गुना ज्यादा था।
उधऱ वो महिला चिल्ला- चिल्लाकर यही कहती रही कि उसने शराब नहीं पी और वो कभी भी शराब नहीं पीती। पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी और उस पर जुर्माना ठोक दिया। महिला इस जुर्माने के खिलाफ अदालत चली गई।
मामला अदालत तक पहुंचा तो डॉक्टरों की एक टीम ने महिला की जांच की और कहा कि जिंदगी में कभी भी शराब न पीने के बावजूद इस महिला के शरीर में खुद ब खुद शराब बन जाती है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला जो भी खाना खाती है वह उसके शरीर में जाकर अल्कोहल बन जाता है। महिला के शरीर में क्यों बनता है एल्कोहल जानने के लिए देखें अगली स्लाइड।