फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट फूड: वजन कम करने के लिए पास्ता छोड़ने की जरूरत नहीं, ऐसे बनाएं हेल्दी रेसिपी

Fri, 25 Sep 2026 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weight Loss Pasta Recipe : रिफाइंड पास्ता की जगह गेंहू या हाई फाइबर पास्टा चुनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही क्रीमी और ज्यादा कैलोरी वाली साॅस की जगह टमाटर वाली साॅस, ढेर सारी सब्जियां और प्रोटीन रिच सामग्रियां शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस पास्ता को खाकर वजन नहीं बढ़ेगा! - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Healthy Pasta Recipe: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन खान-पान को लेकर मन पर कंट्रोल नहीं रख पाते तो आपकी कोशिश कमजोर पड़ सकती है। वेट लाॅस करने वालों को पास्ता, नूडल्स जैसी चीजों को न खाने की सलाह दी जाती है। उन्हें वजन कम करने के लिए अपनी कई पसंदीदा चीजें पूरी तरह से छोड़नी पड़ जाती है। 

विज्ञापन


लेकिन अपना मन मारने या पसंदीदा चीजों को छोड़ने की जरूरत नहीं है। खाने की मात्रा, सामग्री और पूरी डाइट का संतुलन ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आपको पास्ता पसंद है तो सब्जियों और पर्याप्त प्रोटीन को शामिल करके हेल्दी विकल्प तैयार कर सकते हैं। 

रिफाइंड पास्ता की जगह गेंहू या हाई फाइबर पास्टा चुनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही क्रीमी और ज्यादा कैलोरी वाली साॅस की जगह टमाटर वाली साॅस, ढेर सारी सब्जियां और प्रोटीन रिच सामग्रियां शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


हेल्दी पास्ता की सामग्री 

  • होल-वीट पास्ता
  • सब्जियां (शिमला मिर्च, ब्रोकली, गाजर, पालक, टमाटर)
  • पनीर या टोफू
  • चना
  • होममेड टोमैटो साॅस
  • तेल या बटर
  • सीमित मात्रा में चीज
  • आरिगेनो और चिली फ्लैक्स



ऐसे बनाएं हेल्दी पास्ता?

  • हेल्दी पास्ता बनाने के लिए पास्ता लें और उसे जरूरत से ज्यादा न पकाएं।
  • इसमें शिमला मिर्च, ब्रोकली, गाजर, पालक, टमाटर और दूसरी पसंदीदा सब्जियां मिलाई जा सकती हैं।
  • प्रोटीन बढ़ाने के लिए पनीर, टोफू, चना या ग्रिल्ड चिकन जैसे विकल्प शामिल किए जा सकते हैं।
  • पास्ता को ज्यादा क्रीमी बनाने के बजाय होममेड टौमेटो साॅस इस्तेमाल करें।
  • तेल और चीज की मात्रा सीमित रखें।

आपका टेस्टी और हेल्दी पास्ता तैयार है।

टिप्स

पास्ता साथ में सलाद या दूसरी सब्जियां लेने से खाने में फाइबर बढ़ सकता है और पोर्शन कंट्रोल आसान हो सकता है। वजन घटाने के दौरान किसी एक डिश को पूरी तरह छोड़ने के बजाय ओवरआल कैलोरी इनटेक, प्रोटीन, फाइबर और नियमित फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना ज्यादा उपयोगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें