फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे से ज्यादा देखते हैं टीवी तो पढ़ें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली समय में घंटों बैठकर टीवी देखना अगर आपका शगल है तो इसका यह नुकसान जानने के बाद आप टीवी देखना कम कर ही देंगे।
विज्ञापन


स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ नवारा के शोध की मानें तो दिम में तीन घंटे बैठकर टीवी देखते हैं उन्हें जवानी में मौत का रिस्क दूसरों की अपेक्षा दोगुना होता है।

शोधकर्ताओं ने करीब 13,000 लोगों पर 8.2 सालों तक किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

इन रोगों का अधिक है रिस्क

शोध में पाया गया कि जीवनशैली से जुड़ी इस गलती को करने वाले अधिकतर 44 प्रतिशत लोगों को कैंसर का रिस्क अधिक होता है जबक‌ि हर पांच में से एक व्यक्ति दिल के रोगों का मरीज हो सकता है।

शोधकर्ता प्रोफेसर मिग्वेल मार्टिनेज गोंजालेज के अनुसार, ''हम अपने अध्ययन के आधार पर कह सकते हैं कि प्रतिदिन एक या दो घंटे से अधिक टीवी देखना हमारे लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि शारीरिक श्रम अदिक करें और टीवी के आगे घंटों खराब करने से बचें।''

यह शोध जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले भी हुए हैं शोध

इस शोध से पहले भी सुविधाजनक जीवनशैली के नुकसान को लेकर कई तरह के शोध सामने आ चुके हैं।

यूके एक्टिव कंपनी द्वारा करवाए गए शोध में माना जा चुका है कि अधिक सुविधाजनक जीवनशैली में रहने वाले लोगों का जीवनकाल पांच साल तक घट जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें