फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार जरूर बनाएं केला-नारियल का हलवा, होगा इतना स्वादिष्ट घरवाले मांगेंगे बार-बार

Thu, 29 Aug 2019 07:15 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
halwa - फोटो : social media
विज्ञापन

आज तक आपने बहुत सारे हलवे खाए और बनाए होंगे, लेकिन आज जिस रेसिपी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं इसके बारे में आपने पहले कभी शायद ही सुना होगा। ये खास हलवा बनाने में बहुत आसान है और साथ में खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आइए जानते हैं केला और नारियल के हलवे की रेसिपी...

विज्ञापन

केला
सामग्री
6-7 पके केले
नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
100 ग्राम शक्कर
दो चम्मच घी
100 ग्राम काजू
3 बादाम
3-4 इलायची
केसर
विज्ञापन

ऐसे बनाएं
6-7 पके हुए केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। कड़ाही में दो बड़े चम्मच घी गरम करके केले को डालें फिर 2 मिनट बाद शक्कर मिलाकर थोड़ी देर चलाएं। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाकर दो मिनट तक चलाएं। इसमें बाद काजू-बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिलाएं, फिर केसर से सजाएं। यह हलवा व्रतधारियों के लिए अच्छा व्यंजन हो सकता है। इसे सुबह के नाश्ते में भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें