अगर आप अपने टूथब्रश से दांत साफ करने के बाद यह सोचते हैं कि अब आप कीटाणुओं से दूर हैं तो यह सोच बदल दें।
यूनिवर्सिटी ऑफ मानचेस्टर के शोध की मानें तो आमतौर पर ब्रश में एक करोड़ बैक्टीरिया होते हैं जिनमें ई कोली और स्टाफ जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं।
पढ़ें - दांतों की गंदगी दे सकती है यह गंभीर रोग
शोधकर्ताओं ने माना है कि दांत साफ करने के बाद टूथब्रश को हम बाथरूम में रखते हैं जिस कारण इसके संक्रमित होने का रिस्क बढ़ जाता है।
बाथरूम में हवा में पाए जाने वाले कीटाणु सबसे अधिक होते हैं इसलिए यहां टूथब्रश रखने पर संक्रमण की आशंका अधिक होती है।
अब अगर आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में खुला रखते हैं तो इसके जगह बदलने से गुरेज न करें।