हमारे दैनिक आहार में फल हो तो यह बहुत फायदेमंद है। फल में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दुनिया भर में प्रतिवर्ष लगभग 17 लाख लोगों की मौत का संबंध फल और सब्जियां कम खाने से जुड़ा है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन फल और सब्जियों की न्यूनतम 400 ग्राम की सिफारिश की गई है। फल बच्चों के दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इनमें विटामिन और खनिज होते हैं, जो उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन ए (बीटा कैरोटीन), सी और ई, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और फोलिक एसिड शामिल हैं। वे बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। फल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। फल में फोटोकेमिकल्स या पौधे के रसायन होते हैं। ये जैविक रूप से सक्रिय पदार्थ शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
fruits
वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चलता है कि यदि बच्चे नियमित रूप से फल खाते हैं, तो उन्हें कई बीमारियों का खतरा कम होता है। समान रंगों के खाद्य पदार्थों में आम तौर पर समान सुरक्षात्मक यौगिक होते हैं। स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए हर दिन रंगीन फलों को खाने का प्रयास करना चाहिए। फलों के रस का सेवन सीमित करें, क्योंकि इसमें ताजे फल के समान मात्रा में पोषक तत्व नहीं होते हैं। इसमें बहुत सारे शर्करा भी शामिल होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
फलों में पाए जाने वाले विटामिन
आमः विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई
संतराः विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी-1, बी-2 और बी-6
पपीताः , विटामिन ए, विटामिन सी
सेबः विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए
केलाः विटामिन A, विटामिन B, B6, विटिमन सी
नाशपातीः विटामिन ए, विटामिन सी, विटिमन के
अनानासः विटामिन सी, विटामिन बी-6
अंगूरः विटामिन बी-6, विटामिन-के
1. कैल्शियमः स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक है। मांसपेशियों, नसों और कुछ ग्रंथियों के सामान्य कामकाज के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है।
2. जिंकः प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ ही घाव भरने में मदद करता है।
3. आयरनः स्वस्थ रक्त और सभी कोशिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी।
4. मैग्नीशियमः इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और उच्च रक्तचाप की शिकायत होती है।
5. पोटैशियमः यह रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता है।
6. सोडियमः यह कोशिकाओं के समूह बनाने में मदद करता है।