फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं कसूरी मेथी का पाउडर ,स्वाद ऐसा कि कभी नहीं खरीदेंगे बाजार के महंगे पैकेट

Tue, 22 Jan 2019 05:46 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
kasuri methi
विज्ञापन

अगर आप भी मेथी खाने के शौकीन हैं और बारहों महीने मेथी का स्वाद जुबान पर बनाए रखना चाहते हैं तो अब ये काम मुश्किल नहीं है। अब आप जब चाहे मेथी को खाने की थाली मे परोस सकते हैं।सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि भला ऐसे कैसे?तो आपको बता दें कसूरी मेथी का पाउडर घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी मौसम में कर सकती हैं। 

विज्ञापन


कसूरी मेथी का पाउडर दो तरीके से बनाया जा सकता है।इसके लिए सबसे पहले 200 ग्राम मेथी की पत्तियों के डंठल निकाल कर रख लें। इसके अलावा आप एक कागज या फिर सूती कपड़े पर मेथी की पत्तियों को फैला कर रख लें।

इन पत्तियों को दो से तीन दिन तक तेज धूप में सूखने के लिए रख दें।जब यह सूख जाए तो इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। मेथी को सूखाने के लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।   
विज्ञापन


इसके लिए आपको मेथी की पत्तियों को पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव करना है।इस बीच मेथी को बीच में चम्मच से चलाएं और दो मिनट के लिए दोबारा  माइक्रोवेव ऑन कर दें।

इसके बाद माइक्रोवेव को बंद कर दें और मेथी को दस मिनट तक अंदर ही रहने दें।थोड़ी देर बाद आप पाएंगे कि मेथी की पत्तियां बिल्कुल सूख चुकी हैं। आप इन्हें हाथों से मसलकर इसका पाउडर बनाकर किसी टाइट कंटेनर में रख लें।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें