फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं मथुरा के मशहूर पेड़े, स्वाद ऐसा लोग भी पूछेंगे क्या है रेसिपी

Fri, 19 Jul 2019 08:55 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mathura ke pede
विज्ञापन

पेड़े का नाम सुनते ही मथुरा के पेड़े याद आते हैं। जितने स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े होते हैं वो कहीं और के नहीं होते, लेकिन अब आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर टेस्टी पेड़े बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

mawa
सामग्री
खोया-200 ग्राम
चीनी- 3 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
घी -1 चम्मच
दूध - 3 चम्मच
पाउडर शुगर - 1/4 कप
विज्ञापन

mathura ke pede
बनाने का तरीका
-सबसे पहले एक गर्म पैन में खोया डालें।
-इसमें घी और चीनी डालकर लगातार हिलाते रहें।
-ध्यान रहे इस मिश्रण को तब तक अच्छी तरह से हिलाते रहें जब तक चीनी पिघल न जाएं।
-अब इसमें दूध डालकर लगातार हिलाते रहें, ताकि मिश्रण नीचे से न तो चिपके और जले।
-खोये को इतना भूने कि वह गोल्डन ब्राउन हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने लगे।
-अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
-तैयार मिक्सचर को गैस से उतार कर प्लेट में डालें और ठंडा होने दें।
-अब इस मिक्सचर को पेड़े के शेप देना शुरू करें। 
-आपके पेड़े बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें