अमूमन लोगों को फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद होता है। जब कभी बाहर कुछ खाने जाए तो हम में से ज्यादातर लोग फ्रेंच फ्राइज एड-ऑन करा लेते हैं। यह बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को पसंद होता है। आज हम आपको आपके फेवरेट फ्रेंच फ्राइज से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे...
विज्ञापन
2 of 5
french fries day
13 जुलाई को अमेरीका में नैशनल फ्रेंच फ्राइज डे मनाया जाता है। इस दिन अगर आप अमेरीका में होते तो आपकी बल्ले हो जाती, क्योंकि इस दिन वहां बहुत सारे ऑउटलेट्स पर फ्री फ्रेंच फ्राइज दिए जाते हैं, वहीं कई जगह फ्रेंच फ्राइज खाने का कॉम्पटिशन भी होता है।
विज्ञापन
3 of 5
french fries day
अगर आप सोचते हैं कि फ्रेंच फ्राइज को इसलिए यह नाम दिया है, क्योंकि इसे सबसे पहले फ्रांस में बनाया गया था तो आप बिल्कुल गलत सोचते हैं, ऐसा नहीं है। फ्रेंच फ्राइज की खोज बेल्जियम में 1600 ईस्वी में हुई थी।
4 of 5
french fries
बेल्जियम में रहने वाले लोग नदियों के जम जाने पर आलू को फ्राई करके खाते थे। पहले विश्व युद्ध के दौरान जब सैनिकों ने इन फ्राइज को खाया तो उन्हें ये काफी पसंद आए। उन्होंने इसे फ्रेंच नाम दिया, क्योंकि बेल्जियन आर्मी की ऑफिशल भाषा फ्रेंच है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने सालों में फ्रेंच फ्राइज में ढ़ेर सारे बदलाव आए हैं। पहले ये बहुत मोटे हुआ करते थे जो कि अब बहुत पतले हो गये हैं। पहले लोग इसे टमेटो केचप, मेयोनीज़ और मस्टर्ड सॉस के साथ खाया करते थे, लेकिन आज बाजार में इसके साथ तरह-तरह की डिप मिलती और खाई जाती है।