फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी पेरिस की गलियों में आलू के तले जाने की खुशबू उठी थी, जानें फ्रेंच फ्राइज से जुड़ी दिलचस्प बातें

Sun, 03 Mar 2019 07:21 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
french fries
विज्ञापन
गरमा-गरम चाय के साथ आलू के चटपटे करारे छल्ले किसे नहीं भाते, आलू के यही छल्ले जब घर से निकलकर बड़े-बड़े रेस्तरां के मेन्यू में शामिल हो जाते हैं, तो इनके नाम भी बदल जाते हैं, स्वाद भी और शक्ल भी। अमेरिका में इनकी प्रसिद्धी तो देखते ही बनती है। इन्हीं रेस्तराओं में यह फ्रेंच फ्राइज और फ्रेंच वेजेस के रूप में लोगों को लुभाते हैं, लेकिन इनकी कहानी आज की नहीं, सदियों पुरानी है।
विज्ञापन


इतिहास के पन्ने को पलटें तो पाएंगे कि 1802 में अमेरिका के तीसरे राष्टपति थॉमस जेफरसन ने व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान 'पोटैटो सर्वड इन द फ्रेंच मैनर' के नाम से एक फ्रेज जारी किया था। और इसके बाद 1856 में ई. वॉरेन ने इसका जिक्र किया था।

पेरिस की गलियों में पोटैटो स्ट्राइप्स मशहूर हो गया
पेरिस में 19वीं सदी में जब मध्यमवर्गीय लोगों के पास कुछ नहीं होता था, तो वह आलू को छीलकर उसे तेल में तलकर किसी चटनी के साथ खा लिया करते थे। धीरे-धीरे यह लोगों के बीच स्ट्राट फूड के माध्यम से पहुंचा।

ऐसे ही मध्यमवर्गीय परिवारों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया और पेरिस की गलियों में पोटैटो स्ट्राइप्स मशहूर हो गया और फिर इसमें कई तरह के प्रयोग होने लगे। जैसे-जैसे आलू के फ्राइज का स्वाद लोगों को अच्छा लगने लगा, वैसे ही इसके स्वामित्व पर भी खींचतान शुरू हो गई। कुछ देश लड़ने लगे।
विज्ञापन

स्पेन में यह 'पटाटास फ्रीटर्स' हुए तो फ्रांस में 'पोमेस फ्राइट्'
फ्रांस और बेल्जियम के बीच एक विवाद भी कई सालों तक चला कि फ्राइज का आविष्कार कहां किया गया था। दोनों देशों ने ही इस पर स्वामित्व का दावा किया। जब आलू के यह चटपटे फ्राइज क्षेत्रों को पार करने लगे, तो इनके नाम भी बदल गए। स्पेन में यह 'पटाटास फ्रीटर्स' हुए तो फ्रांस में 'पोमेस फ्राइट्'।

एक गली से निकले आलू के करारे फ्राइज आज दुनिया भर में लोगों की प्लेट पर सजते नजर आते हैं। वेफल फ्राइज, चिल्ली फ्राइज, स्वीट पोटैटो फ्राइज, करी चिप्स, क्रिंकल कट जैसे अनगिनत नामों से रेस्तराओं की शोभा बढ़ा रहे हैं। आम दिखने वाला आलू एक दिन दुनिया भर में इस तरह राज करेगा किसे मालूम था? आलू फ्राइज झट से भूख मिटाने के लिए सटीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें