फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 फूड बनते हैं आपकी शर्मिंदगी का कारण, जानें क्या हैं उपाय

Wed, 05 Jul 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
शर्मिंदगी का कारण
गर्लफ्रेंड से मिलने का प्रोग्राम हो या फिर किसी बड़ी नौकरी के लिए इंटरव्यू का कॉल ये कुछ चीजें लोगो के सामने आपकी इमेज खराब कर सकती है। आप शायद ही जानते होंगे कि रोजमर्रा में शामिल ये कुछ फेवरेट फूड असल जिंदगी में आपकी इमेज के लिए बहुत बड़ा खतरा है। किसी भी महत्वपूर्ण जगह जाने से पहले कोशिश करें कि ये कुछ खास चीजे अपने मेन्यू से दूर रहे।  
विज्ञापन

2 of 6
चुकंदर
चुकंदर चुकंदर में प्रचुर मात्रा में मिथाइल पाया जाता है। मिथाइल वाले फूड खाने के बाद ये पाचन तंत्र में टूट जाते हैं जिसकी वजह से त्रिमिथाइलामाइन या टीएमए नाम का केमिकल बनता है। ये केमिकल आपकी शरीर पर दुर्गन्ध वाले पसीने के रुप में दिखाई देता है।   उपाय-
चुकंदर की वजह से शरीर के पसीने से आने वाली दुर्गन्ध से बचने के लिए कोशिश करें कि आप इसका सेवन हमेशा रात को ही करें। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आपके मेहमान तो आपको धन्यवाद देंगे ही साथ ही आप भी लोगों के सामने शर्मिंदा होने से बच जाएंगे।   
 
विज्ञापन

3 of 6
ब्रोकली ​ - फोटो : Getty Images
ब्रोकली ​
सल्फर के गुणों से भरपूर ब्रोकली भले ही आपके शरीर से जहरीले टॉक्सीन निकालने में मदद करते हो लेकिन इसका नियमित इस्तेमाल करने वाले लोग पसीने की बदबू से अक्सर परेशान रहते हैं। इसमें मौजूद सल्फर शरीर के पसीने में कच्चे अंडे की तरह महकता है।   

उपाय-
इसमें मौजूद कई गुणों की वजह से ये आपकी सेहत के लिए तो काफी अच्छा है। बावजूद इसके आप इसे खाकर लोगों के सामने नहीं जा सकते। इसके लिए या तो इस सब्जी को रात को खाएं। वरना इसे बनाते समय इसमें किचन में मिलने वाले मसाले हल्दी और धनिये का इस्तेमाल करना न भूलें। ऐसा करने से आप फ्रेश महसूस करेंगे।   

 

4 of 6
च्यूइंग गम - फोटो : 123rf.com
चुइंग गम
आपको अक्सर लगता होगा कि आपके मसूड़ों की हर परेशानी का इलाज चुइंग गम  में है। आप जितनी ज्यादा चुइंग गम चबाएंगे आपके दांतों की मजबूती के साथ सांस की बदबू भी दूर होगी।  लेकिन अब जब अगली बार आप चुइंग गम चबाने की सोचें तो इस भ्रम को अपने दिमाग से निकाल दें। आप शायद ही जानते होंगे कि चुइंग गम चबाते समय आपके थूक के साथ हवा की मात्रा को भी बढ़ाता है, जिसकी वजह से आपके पेट में गैस बनने लगती है। 

उपाय-
इस समस्या से बचने के लिए आप चुइंग गम की जगह पुदीने को भी चबा सकते हैं।  


 
विज्ञापन

5 of 6
कॉफी - फोटो : getty images
कॉफी 
कॉफ़ी में मौजूद कैफीन तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है। ये आपके पसीने की ग्रंथियों को सक्रिय करने के साथ-साथ काफी एसिडिक भी होता है। जिसकी वजह से आपका मुंह बेहद सूखा-सूखा रहता है। मुंह में लार की कमी होने की वजह से बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। जिसकी वजह सांस की बदबू पैदा होती है। 

उपाय-
सांस की बदबू से बचने के लिए आप कोशिश करे कि रोज सुबह कॉफी को पीना एवाइड करें।इसकी जगह आप सुबह हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेशायुक्त फूडचुइंगम
रेशायुक्त फूड
रेशे वाले फूड खाने से भले ही आपको सारा दिन भूख न लगे लेकिन ये आपको गैसटिक की समस्या से बेहद परेशान रखता है। हाईड्रोजन,कार्बन और मीथेन जैसी गैसों के निष्काषन की वजह से आपके आसपास के लोग आपके पास तक आना पसंद नहीं करेंगे।

उपाय-
इस परेशानी से बचने के लिए आप खूब पानी पीएं। ऐसा करने से रेशों वाले फूड का असर बराबर हो जाता है। पानी पीने से आप ज्यादा फ्रेश फील करेंगे। साथ ही आपके पसीने से बदबू भी नहीं आएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें