फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर प्यूरीफायर को भी सफाई में मात देती है ये सब्जी, इस तरह से करें इस्तेमाल

Tue, 03 Jul 2018 08:17 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रमस्टिक या सहजन नाम से पहचाने जाने वाले पेड़ का एक दूसरी तरह का इस्तेमाल वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाला है। एक नए शोध में पता चला है कि सहजन के बीज पानी को शुद्ध करने में सहायक हो सकते हैं और विकासशील देशों में बेहद कम कीमत में लाखों लोगों को शुद्ध जल मुहैया करा सकते हैं।

विज्ञापन


इस तरह के बीज वाले पेड़ से साफ और शुद्ध पानी बनाने का तरीका ईजाद करने के बाद वैज्ञानिक इसे उपयोग में लाने की सोच रहे हैं। अमेरिका के कारनेगी मेलेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रेत और सहजन से जलशोधन के लिए सस्ता और प्रभावी तरीका पा लिया है। इस प्रयोग को उन्होंने 'एफ-सैंड' का नाम दिया है।
विज्ञापन


शोधकर्ता अब इस बात को परखने में लगे हैं कि इस तरीके से किस हद तक पानी साफ हो सकता है और इंसान को बीमारियों से बचा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें