फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 फायदों की वजह से 'फलों का राजा' है आम

Wed, 01 May 2013 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ का 'आमसूत्र' हो या फिर परिणीति चोपड़ा का चुलबुला अंदा, विज्ञापनों में आम की जगह सॉफ्ट ड्रिंक पीने के कितने ही लुभावने बहाने क्यों न दिए जाएं लेकिन फलों के राजा आम की बात ही कुछ और है।  
विज्ञापन


गर्मियों में अगर आपको भी रसीले आमों का स्वाद भाता है तो सेहत से जुड़े इसके ये 10 फायदे आम का स्वाद और भी बढ़ा देंगे।

1. कैंसर से बचाता है
कई शोधों में प्रमाणित हुआ है कि आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार हैं। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन, फिसेटिन जैसे कई तत्व हैं जो कैंसर से बचाव करते हैं।

2. कोलेस्ट्रॉल घटाता है
आम में फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं जो लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एमलीएल) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करते हैं।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद
आम खाएं या पैक के रूप में लगाएं, यह त्वचा के छिद्र खोलता है जिससे मुंहासे कम होते हैं।

4. आंखों के लिए फायदेमंद
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और रतौंधी जैसे रोगों से दूर रखता है।       

5. एल्कलाइ का संतुलन बनाता है
इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड और मैलिक शरीर में एल्कलाइ यानी क्षारीय तत्वों का संतुलन बनाता है।

6. मधुमेह में फायदेमंद हैं आम के पत्ते
आम के पत्ते खून में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाते हैं। इन्हें अगर रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें और फिर उस पानी को छानकर पिएं तो शरीर में इन्सुलिन का स्तर सामान्य रहेगा।
विज्ञापन


7. बेहतर होती है सेक्स लाइफ
आम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है और यह कामेच्छा को बढ़ाता है। कई शोधों ने इसे माना है।

8. पाचन ठीक रखता है
पपीते की तरह ही आम भी पाचन अच्छा रखता है। इसमें ऐसे कई एन्जाइम्स होते हैं जो शरीर में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं।  

9. स्ट्रोक से बचाता है
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि आम गर्मियों में स्ट्रोक के खतरे से बचाता है। आयुर्वेद में भी इसे धूप के प्रभाव से बचाव के लिए मददगार फल बताया है।
विज्ञापन


10. प्रतिरोधी क्षमता
आम में विटामिन सी और विटामिन ए के अलावा 25 प्रकार के कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो शरीर में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें