फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aloo Chaat Recipe: चाय के साथ बनाएं चटपटी आलू चाट, मिनटों में तैयार होगा ये टेस्टी स्नैक

Mon, 23 Mar 2026 03:40 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Crispy Aloo Chaat: आलू चाट बनाने के लिए उबले आलू को तलकर उसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च, नींबू का रस, हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाई जाती है। यह एक आसान और चटपटी स्नैक रेसिपी है।
विज्ञापन
आलू चाट - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aloo Chaat Recipe in hindi : शाम की चाय हो और साथ में कुछ स्वादिष्ट न हो, तो मजा अधूरा लगता है। इन दिनों कई शहरों में प्री मानसून भी देखने को मिल रहा है। बेमौसम बरसात में तो चाय के साथ कुछ चटपटा स्नैक्स और लजीज लगता है। ऐसे में आलू चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि इसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए जानते है क्रिस्पी आलू चाट रेसिपी कैसे बना सकते हैं, सामग्री और विधि नोट कर लें। ये रेसिपी जल्दी बन जाती है। कम सामग्री में तैयार हो जाती है। हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। 

विज्ञापन

जरूरी सामग्री

  • 3-4 उबले आलू

  • तेल (तलने के लिए)

  • नमक स्वादानुसार

  • लाल मिर्च पाउडर

  • चाट मसाला

  • जीरा पाउडर

  • हरी चटनी

  • इमली की चटनी

  • नींबू का रस

  • बारीक कटा प्याज

  • हरा धनिया


क्रिस्पी आलू चाट बनाने की आसान विधि


स्टेप 1- उबले आलू को क्यूब्स में काट लें।
स्टेप 2- कढ़ाही में तेल गर्म करें और आलू को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
स्टेप 3- तले हुए आलू में नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालें।
स्टेप 4- अब इसमें हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाएं।
स्टेप 5- ऊपर से नींबू का रस, प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

आपकी चटपटी आलू चाट तैयार है!


स्वाद बढ़ाने के टिप्स
 

  • ऊपर से सेव डालकर और क्रंची बना सकते हैं।
  • अनार के दाने डालें तो टेस्ट और बढ़ेगा।
  • मसाला अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें