फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों आपको बीयर ही भाती है, जानिए वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम का दौर कैसा भी हो लेकिन आपकी पसंद बीयर ही होती है या फिर आप अक्सर रेड वाइन ही पसंद करते हैं। पीने के मामले में आपकी विशेष पसंद की वजह आपकी सेहत से जुड़ी भी हो सकती है।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट में प्रकाशित शोध में शराब को लेकर लोगों की खास पसंद की वजह का पता चला है। शोधकर्ताओं का मानना है कि शराब को लेकर हमारी कैसी पसंद है, यह हमारे जीन्स निर्धारित करते हैं।

पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह जानकारी अपने अध्ययन के आधार पर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है वजह?

शोधकर्ता जॉन हेयज के अनुसार, ''खान-पान को लेकर लोगों का इन्द्रियबोध अलग-अलग होता है। एल्कोहल की पसंद और नापसंद भी इससे संबंधित है। हमने अध्ययन में पाया कि जिन लोगों को शराब अधिक कड़वी लगती है वे भोजन में भी कड़वी सब्जियां नहीं खा पाते हैं।''

उन्होंने यह भी माना, ''हमने अध्ययन में यह भी माना कि ट्रांसिजेंट रिसिप्टर पोटेंशियल वेनिलॉयड रिसेप्टर (टीएरपीवी1) नामक रिसेप्टर जीन के कारण एल्कोहल के प्रति इंद्रियों में संवेदना होती है।''

यह शोध एल्कोहलिज्मः क्लीनिकल एंज एक्सपेरिमेंटल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें