फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के लिए सर्वश्रेष्ठ है स्विट्जरलैंड, भारत 66 नंबर पर

Wed, 09 Jan 2013 09:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए एक सवेक्षण के अनुसार दुनिया में बच्चों के जन्म के लिए सबसे अच्छा देश है स्विट्जरलैंड। हाल में हुए एक सर्वेक्षण में जीवनयापन स्तर के आधार पर इस देश को 2013 में बच्चों के जन्म के लिए सबसे उपयुक्त देश माना गया है जबकि भारत को 66वें नंबर पर रखा गया है।
विज्ञापन


'द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस' द्वारा करवाया गया यह सर्वेक्षण हाल में 'द डेली मेल' में प्रकाशित हुआ है। इसमें भारत के अलावा, श्रीलंका को 63वें, पाकिस्तान को 75वें और बांग्लादेश को 77वें स्थान पर रखा गया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, स्विट्जरलैंड के लोग सबसे अधिक खुशहाल रहते हैं और उनके जीवनयापन का स्तर सबसे ऊंचा रहता है। यहां धन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के स्तर पर सबसे बेहतर सुविधाएं हैं इसलिए यह देश इस साल बच्चों के जन्म के लिए सबसे उपयुक्त देश है। वहीं, नाइजेरिया इस सूची में सबसे नीचे है। सर्वेक्षण में नॉर्वे, स्वीडेन और डेनमार्क को र्शीष पांच देशों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे उन्नत यूरोपीय देशों को भी बच्चों के जन्म के लिहाज से बेहतर नहीं माना गया है। सूची में आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर, सिंगापुर छठें, कनाडा नौवें और हांगकांग दसवें नंबर पर हैं जबकि चीन 49वें और रूस 72वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें