फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweet Potato Halwa: मीठा खाने की हो रही है तलब? इफ्तार में बनाएं शकरकंद का टेस्टी और हेल्दी हलवा

Wed, 05 Mar 2025 03:34 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Recipe Of Making Sweet Potato Halwa: शकरकंद का हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
इफ्तारी में जरूर बनाएं शकरकंद का हलवा - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको मीठा खाने का मन कर रहा है और आप हेल्दी ऑप्शन भी चाहते हैं, तो शकरकंद का हलवा एक परफेक्ट चॉइस है। शकरकंद में नेचुरल मिठास होती है और यह फाइबर, विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


शकरकंद का हलवा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री:

  •  शकरकंद – 2 मध्यम आकार के (उबले और छिले हुए)
  •  घी – 2 टेबलस्पून
  • दूध – 1/2 कप
  •  गुड़/शक्कर – 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  •  कटा हुआ मेवा – 2 टेबलस्पून (बादाम, काजू, पिस्ता)
  •  केसर – 4-5 धागे (वैकल्पिक, लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए बढ़िया)


बनाने की विधि:

  •  सबसे पहले उबले हुए शकरकंद को अच्छे से मैश कर लें।
  •  एक पैन में घी गरम करें और इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक हल्की खुशबू न आने लगे।
  •  अब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए।
  •  इसके बाद गुड़ या शक्कर डालकर अच्छे से मिलाएं और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  •  इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए मेवे डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  •  2 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
  • गरमागरम हलवा सर्व करें और इसका आनंद लें।

विज्ञापन

शकरकंद हलवा खाने के बेहतरीन फायदे

  • डाइजेशन के लिए बेहतरीन: फाइबर से भरपूर शकरकंद पाचन को सुधारने में मदद करता है।
  • इम्युनिटी बूस्टर: इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
  • एनर्जी का पावर हाउस: खासतौर पर उपवास या व्रत के दौरान यह हलवा तुरंत एनर्जी देता है।
  • डायबिटीज फ्रेंडली: अगर इसे गुड़ से बनाया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें