फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सब्जियों के फायदे चौंका देंगे आपको

Tue, 25 Jun 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर डाइट में कुछ सब्जियों के बारे में हमारी धारणा होती है कि इन्हें कितना भी लें पर इनका फायदा कुछ नहीं है। आइए जानें ऐसी सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप अब तक बेकार समझते आ रहे थे लेकिन इनके फायदे जानकर आपके कई भ्रम दूर होंगे।
विज्ञापन


बैंगन
अगर आप बैंगन को बादी मानकर इसे खाने से परहेज करते हैं तो इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर से वंचित रहेंगे। 100 ग्राम बैंगन में 618 मिलीग्राम पोटैशियम, 525 मिलीग्राम कैल्शियम, 17, ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 मिलीग्राम आयरन, 6.4 मिलीग्राम विटामिन ए और 8 ग्राम प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व हैं। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर होती है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

कटहल
अगर आप कटहल को सिर्फ स्वाद में मांसाहार का शाकाहारी विकल्प मानकर खाते हैं तो इसके पोषक तत्वों के बारे में जानने के बाद इसका स्वाद आपको और बेहतर लगेगा।
विज्ञापन


100 ग्राम कटहल में 303 मिलीग्राम पोटैशियम, 24 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए,सी और थाइमिन, 0.108 ग्राम विटामिन बी6, 37 ग्राम मैग्नीशियम, 94 कैलोरी, 14 एमसीजी फोलेट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

पोटैशियम की अधिकता की वजह से यह लो ब्लड प्रेशर में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, यह डायरिया और दमा के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। विटामिन सी की वजह से यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और पेट में अल्सर की आशंका कम करता है। कटहल के फल के अलावा इसके बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जो आपको अपना आदी बना देती हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें।

कुंदरू
कुंदरू के फायदे भले ही आपको नजर न आते हों लेकिन यह सब्जी ऐसी है जिसके पत्ते और फूल भी उतने ही गुणकारी हैं जितना इसका फल है। हाल में एक शोध में यह माना गया है कि खाने में रोज 50 ग्राम कुंदरू का सेवन करने से हाई बीपी के मरीजों को आराम मिलता है।

100 ग्राम कुंदरू में 93.5 ग्राम पानी होता है, 1.2 ग्राम प्रोटीन, 18 के कैलोरी ऊर्जा, 40 मिलीग्राम कैल्शियम, 3.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 30 मिलीग्राम पोटैशियम, 1.6 ग्राम फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

अरबी
अरबी की सब्जी न सिर्फ सामान्य डाइट में बल्कि फलाहार के रूप में भी प्रचलित है लेकिन इसके बादी स्वभाव के कारण हम इसके पोषक तत्वों पर ध्यान नहीं देते। 100 ग्राम अरबी में 42 ग्राम कैलोरी है जो आलू से भी अधिक है। इसके अलावा इसमें 3.7 ग्राम फाइबर, पांच ग्राम प्रोटीन, 648 मिलीग्राम पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व हैं।

अधिक फाइबर की वजह से इसका पाचन आसान है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता की वजह से यह त्वचा के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें