फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में रहें कूल-कूल, बनाएं इतनी आसान सी रेसिपी से कुल्फी

Tue, 06 Apr 2021 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kulfi - फोटो : istock
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम सबको पसंद आती है। लेकिन घर में बनी देसी कुल्फी का स्वाद ही अलग होता है। अगर आप भी घर में तैयार इन कुल्फियों के शौकीन हैं तो इस आसान सी रेसिपी से कुल्फी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है रेसिपी। 

विज्ञापन

सामग्री 
2 कप दूध
एक कप कंडेन्स्ड मिल्क (मीठा)
2 केले (कटे हुए)
आधा कप मलाई (क्रीम)
एक छोटा चम्मच इलायची पिसी
एक चुटकी केसर पिसी
आधा कप चीनी 

 

विधि 
सबसे पहले दूध, कंडेन्स्ड मिल्क, केला, चीनी और केसर को एक साथ मिक्सर में पीसें।
इसे पतला होने तक ग्राइंड करें।- अब केले के मिश्रण के साथ मलाई (क्रीम), इलायची और केसर मिलाकर इसे फिर से ग्राइंड करें।
 इसे तब तक ग्राइंड करें जब तक मिक्सचर में मलाई अच्छी तरह मिक्स न हो जाए। इसके बाद आम के मिक्सचर को कुल्फी के सांचे में या छोटी कटोरियों में डालें।

विज्ञापन

अब सांचे या कटोरियों को एल्मोनियम फोइल से ढककर कुल्फी जमाने के लिए फ्रीजर में रखें।
 तैयार है बनाना कुल्फी। इसके जमने के बाद फ्रीजर से निकालकर प्लेट्स या कटोरियों में सर्व करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें