गर्मी के दिनों में रायता खाने का ना केवल स्वाद बढ़ाता है। बल्कि सेहत के लिहाज से भी बढ़िया होता है। रोजाना दही का सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। तो इस बार तैयार करें पालक और खीरा का रायता। जिसका ताजगीभरा स्वाद सबको पसंद आएगा। ये रही बनाने की आसान सी रेसिपी।
पालक और खीरे का रायता
एक कटोरी दही, आधा छोटा प्याज, खीरा, एक कटोरी पालक उबला और पेस्ट के रूप में, भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च।
बनाने की विधि
दही को किसी बड़े बर्तन में लेकर अच्छे से फेंट लें। अब इस फेंटी हुई दही में कटा हुआ प्याज और खीरा डालकर मिला लें। फिर उबला हुआ पालक का पेस्ट डालें और मिलाएं। अब इस मिले हुए दही में नमक स्वादानुसार, भुना जीरा का पाउडर, काली मिर्च डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो खाने के साथ परोसें।