सामग्री
-400 ग्राम गाढ़ा दूध
-1/2 कप आम का गूदा
-1/2 कप क्रीम
-12-15 बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ
-8 कुल्फी मोल्ड
विधि-
1. सबसे पहले दूध, क्रीम और आम के गूदे को एक साथ मिला लें।
2. इसके बाद ब्लैंडर में नट्स को मिलाकर हल्का पीस लें।
3. मिक्सचर को कुल्फी मोल्ड में डालकर फ्रिज में कम टेंपरेचर पर जमने के लिए रख दें।
4. सर्व करते वक्त कुल्फी को चाकू की मदद से बाहर निकालें।
5. गार्निशिंग के लिए नट्स का इस्तेमाल करें।