फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपने डाइट प्लान में करें इन चीजों को शामिल

Wed, 13 May 2020 08:49 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। गर्मी के इस मौसम में डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। खानपान में बदलाव करने से गर्मियों में बीमारियों से बचा जा सकता है। इस गर्मी अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इन चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लें। आइए, आज जानते हैं गर्मियों में किन चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए....

 
विज्ञापन

2 of 6
तरबूज
तरबूज
  • तरबूज में पानी की मात्रा काफी होती है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इस गर्मी अपने डाइट प्लान में तरबूज को शामिल कर स्वस्थ रहें। इस बात का ध्यान रखें कि रात के समय में तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए और तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
टमाटर
  • अमूमन टमाटर का सेवन हर कोई करता है। टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इस गर्मी टमाटर को अपने सलाद में भी शामिल करें। 
 

4 of 6
संतरा 
  • संतरा  गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है, इसमें पोटेशियम भारी मात्रा में पाया जाता है। संतरा में लगभग 80 प्रतिशत मात्रा पानी की होती है, इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इस गर्मी अपने डाइट प्लान में संतरा को शामिल करना न भूलें।
 
विज्ञापन

5 of 6
दही
  • दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है। दही के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इस गर्मी अपने डाइट प्लान में दही को भी शामिल करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नींबू और पुदीने का पानी
  • एक गिलास पुदीने के पानी में में दो बूंद नींबू की मिलाकर पीने से कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से लिवर की सफाई होती है। नींबू और पुदीने के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिजम मजबूत होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें