फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह रोगियों के लिए जहर है गन्ने का जूस, जानिए कैसे

Sat, 13 May 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
गन्ने का रस
अपने पूरे दिन की थकान अगर आप भी एक गिलास गन्ने का रस पीकर मिटाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। वैसे तो गन्ने का रस एक गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गन्ने का रस शरीर में खून के बहाव को भी ठीक रखता है।

बावजूद इसमें व्याप्त इतने गुणों के ये जूस कुछ लोगों के लिए खतरे की निशानी है। इसका सेवन उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कफ
अगर आप बलगम या खांसी से परेशान हैं तो आपको गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में कफ की समस्या और बढ़ जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पेट से जुड़ी समस्या
अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर आप पेट से जुड़ी किसी और परेशानी का सामना कर रहे हैं तो भी गन्ने का रस आपके लिए नहीं है। 
 

4 of 5
मधुमेह
गन्ने का रस शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा वजन वाले लोग
अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरिज और शुगर होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें