हाल में हुए शोध में एक छोटी सी कसरत के आधार पर यह पता लगाया गया है कि स्ट्रोक हो सकता है या नहीं।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो अगर कोई व्यक्ति लगातार 20 सेकंड तक एक पैर पर खड़ा नहीं हो पाता है तो उसे आगे चलकर स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि एक पैर पर संतुलन बनाकर न खड़े हो पाना दिमाग की सेहत का भी संकेत है।
शोधकर्ता याशुहारू तबारा के अनुसार, ''एक पैर पर 20 सेकंड तक न खड़े रह पाने का संबंध दिमाग से संबंधित हो सकता है।''
शोध के जौरान औसतन 64 साल के 841 महिलाओं और 546 पुरुषों पर परीक्षण किया है। यह शोध अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के स्ट्रोक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।