घर में अक्सर बच्चों के लिए मीठे गुलगुले तो जरूर ही बनाएं होंगे। लेकिन इस बार पोस्ता के दाने से बने ये गुलगुले बच्चों क्या बड़ों को भी बेहद पसंद आएंगे। इसे बनाने की रेसिपी भी बेहद आसान है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें पोस्ता के दाने से बनें गुलगुले।
350 ग्राम मैदा
01 छोटा चम्मच पोस्तादाना
02 छोटे चम्मच
नारियल पावडर
50 ग्राम मावा
मीठी सौंफ
100 ग्राम चीनी पाउडर
500 मिली. रिफाइंड तेल
1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल
02 छोटे चम्मच
किशमिश
ऐसे बनाएं
पोस्ता दाने को एक घंटा पानी में भिगो दें। उसके बाद पानी से छानकर रख लें।
रिफाइंड तेल को छोड़कर सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण में आवश्यकतानुसार पानी डालें, ताकि रोटी बनाने लायक आटे की तरह गुंद जाए।
अब इसे एक घंटा ढककर रख लें। अब आटे की बराबर गोलियां बना लें तथा दो हथेलियों से दबाकर चपटा करके रख लें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें।
अब इसमें एक-एक कर गुलगुले डालकर हल्का सुनहरा रंग होने तक तल लें।
अब इसे गरमा-गरम परोसें।