फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने जितना खतरनाक है अगरबत्ती का धुआं

Thu, 27 Aug 2015 08:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगरबत्ती का धुआं भी सिगरेट के धुएं जितना खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद केमिकल डीएनए में बदलाव करने के साथ ही शरीर में जलन और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


एक नये शोध में यह बातें सामने आई है। साउथ चीन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने यह शोध किया।

इसमें उन्होंने सिगरेट और अगरबत्ती के धुएं का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगरबत्ती का धुआं भी सिगरेट जितना खतरनाक हो सकता है।

इससे ब्रेन ट्यूमर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

पहली बार हुए अपने ही तरह के इस अध्ययन में अगरबत्ती के धुएं से होने वाले नुकसान की तुलना सिगरेट के धुएं से की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें