फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते घर पर बनाएं शिमला मिर्च का हलवा, जीत लें बच्चों का दिल

Sat, 13 Jul 2019 12:34 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
capsicum halwa - फोटो : Facebook
विज्ञापन

जब बात हलवा बनाने की होती है तो सबके मुंह में पानी आ जाता है। आज तक आपने बहुत सारे हलवे खाए होंगे। किसी को गाजर का हलवा पसंद होता है, तो कोई मूंग की दाल का हलवा खाना पसंद करता है, लेकिन आज जिस हलवे के बारे बताने जा रहे हैं उसके बारे में आपने आज से पहले शायद ही सुना होगा। आज हम आपको शिमला मिर्च के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं। सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक बार इसका स्वाद चख लेंगे तो सूजी, मूंग सबका हलवा भूल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी हलवा। 

विज्ञापन

capsicum halwa - फोटो : Pixabay
सामग्री 
1 शिमला मिर्च 
1 बड़ा चम्मच  घी 
2 कप दूध 
4-5 इलाइची 
8-10 किशमिश 
6-7 बादाम 
3-4 अखरोट
11/2 बड़ा चम्मच चीनी 
विज्ञापन

capsicum halwa - फोटो : Social Media
विधि 
-सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें। 
-अब इसे अच्छी पानी से 6-7 बार वॉश कर लें। 
-शिमला मिर्च की कड़वाहट मिटाने के लिए आप जितनी बारे उसे पानी में वॉश करेंगी उतनी बार उसे अच्छे से निचोड़ें। ऐसा करने से उसकी सारी कड़वाहट निकल जाएगी। 
-इसके बाद एक पैन को गरम करके उसमें देशी घी डालकर पिसी हुई इलाइची और किशमिश डालें। 
-इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं और इसमें चीनी डालकर 2 मिनट तक पकाएं। 
-थोड़ी देर बाद इसमें दूध डालकर हलवे को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। 
-इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालें और धीमी आंच पर हलवे को पकाएं। 
-आखिर में हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें