नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 17 अक्तूबर, शनिवार से हो गई है। 24 अक्तूबर तक देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है और मां की कृपा प्राप्त करने के लिए उपवास भी किए जाते हैं। नवरात्रि व्रत में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे नवरात्रि व्रत में किन चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इन चीजों का सेवन व्रत के दौरान किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं रखने के लिए नवरात्रि व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए...