गणतंत्र दिवस के मौके पर किचन में कुछ नया बनाने का सोच रही हैं तो ट्राई करें ट्राई कलर ढोकला,ये हेल्दी होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी है।इस ढोकला में तिरंगे की झलक के साथ परिवार को आपका प्यार भी नजर आएगा।आइए जानते हैं तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी।
tricolor dhokla
सामग्री:
सूजी- 1 कप
दही- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
ईनो- 1 टीस्पून
अदरक पेस्ट- 1 टीस्पून
तेल- 2 टीस्पून
पालक प्यूरी- 1 कप
पानी- जरूरत अनुसार
सामग्री:
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
हरा धनिया- 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2-3
नारंगी खाने का रंग- 1 टीस्पून
सरसों के दाने- 1 टीस्पून
करी पत्ते- 3-4
चीनी- 1 टेबलस्पून
नींबू का रस- 1 टीस्पून
tri colour dhokla
विधि:
-सबसे पहले 1 कप सूजी, 1 कप दही, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस घोल को 3 अलग-अलग कटोरे में डाल लें।
-पहले कटोरे के घोल में 1 कप पालक प्यूरी, 1 टेबलस्पून हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। दूसरे कटोरे में नारंगी रंग और 1/2 चम्मच लाल मिर्च डालकर मिला लें और तीसरे घोल को सफेद ही रहने दें।
-अब आप पैन को तेल से ग्रीस कर लें। पहले बैटर में थोड़ा-सा ईनो मिलाएं और तुरंत पैन में डालकर स्टीमर में पकाएं।
tricolor dhokla
विधि:
-जब ढोकला तैयार हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। ऐसा ही बाकी के दोनों बैटर के साथ करें। इन्हें निकाल कर तिरंगे के रंग की तरह एक के ऊपर एक रखें।
-अब तड़के के लिए एक पैन में तेल डालें। जब वह गर्म हो जाएं तो उसमें 1 टीस्पून सरसों के दाने, 3-4 कड़ी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें। इसमें थोड़ा नमक, थोड़ी चीनी और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें पानी डालकर एक उबाला दिलाएं। आपका तड़का तैयार है। इसे ढोकले पर अच्छी तरह डालें। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।