फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्ज दूर करना है तो चुने सही डॉक्टर

Thu, 04 Jul 2013 05:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहन को बार-बार सिर में दर्द उठता था। कई बार डॉक्टर के पास गया, तमाम तरह के टेस्ट करवाए पर कुछ नहीं निकला। बाद में फिजिशियन ने उसे न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी और फिर पता चला कि उसे माइग्रेन के कारण बार-बार सिरदर्द उठता है।
विज्ञापन

 
रोहन की तरह अगर आप भी यह नहीं जानते हैं कि कौन सा डॉक्टर आपकी किस समस्या का समाधान कर सकता है तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।
 
एनेस्थिसियोलॉजिस्टः इनका काम सर्जरी के दौरान दवाओं का निरीक्षण, रोगी को दर्द से राहत दिलाने का प्रबंध और रोगी की स्थिति का ब्यौरा रखना है।
 
कार्डियोलॉजिस्टः यह दिल के रोगों के विशेषज्ञ हैं। दिल और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं के लिए आप इनके पास जाना चाहिए।
 
कार्डियोवास्कुलर सर्जनः दिल के रोगों और रक्त कोशिकाओं से संबंधित सर्जरी के लिए कार्डियोवास्कुलर सर्जन से संपर्क करना चाहिए।
 
एंडोक्रिनोलॉजिस्टः डायबिटीज, हार्मोनल समस्याएं, थाइरॉयड और एंडोक्राइन सिस्टम से जुड़ी समस्याओं में ये विशेषज्ञ होते हैं।
 
गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्टः पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के लिए ये डॉक्टर विशेषज्ञ हैं।
 
गैरियाट्रिशियनः बुढ़ापे में होने वाली सभी परेशानियों के लिए गैरियाट्रिशियन के पास जाएं।
 
हेमाटोलॉजिस्टः रक्त से जुड़े रोग या बोन मैरो में इनकी विशेषज्ञता है।
 
हेपाटोलॉजिस्टः लिवर से जुड़े रोगों के लिए हेपाटोलॉजिस्ट के पास जाएं।
 
ओन्कोलॉजिस्टः सभी तरह के कैंसर व ट्यूमर के लिए ओन्कोलॉजिस्ट के पास जा सकते हैं।
 
निओनेटोलॉजिस्टः प्रीमैच्योर बच्चों की समस्याओं के विशेषज्ञ निओनेटोलॉजिस्ट कहलाते हैं।
 
नेफ्रोलॉजिस्टः किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नेफ्रोलॉजिस्ट कहलाते हैं।
 
न्यूरोलॉजिस्टः दिमाग, रीढ़ की हड्डी, पेरिफेरल नर्व्स, मांसपेशियों और नर्वस सिस्टन से संबंधित समस्याओं के लिए
 
न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ हैं।
 
ओव्सेट्रिशियन या गायनेकोलोजिस्टः महिलाओं के प्रजनन तंत्र से जुड़ी समभी समस्याओं के लिए ये विशेषज्ञ हैं।
 
ऑप्टोमेट्रिस्टः आंखों व दृष्टिहीनता संबंधी समस्याओं के लिए इनके पास जा सकते हैं।
 
ओर्थोपेडिक सर्जनः हड्डियों की समस्याओं के लिए ये सही विकल्प हैं।
 
ईएनटीः आंख, नाक और गले से संबंधित समस्याओं के लिए इनके पास जाना जाहिए।
 
पेडियाट्रिशियनः छोटे बच्चों की समस्याओं में ये विशेषज्ञ हैं।
 
फीजियोट्रिस्ट (फिजिशियन): सामान्य शारीरिक समस्याओं के लिए इनके पास जा सकते हैं।
 
रयूमेटोलॉजिस्टः जोड़ों, खासतौर पर गठिया के उपचार में इनकी विशेषज्ञता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें