फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी उम्र चाहिए तो रेड वाइन का सेवन करें

Thu, 27 Sep 2012 05:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी उम्र के लिए रेड वाइन फायदेमंद है। हाल में एक नए अध्ययन में इस तथ्य का खुलासा हुआ है। एरिजोना विश्वविद्यालय और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मधुमक्खियों को रेड वाइन में मौजूद रेजवेराट्रॉल नामक तत्व का सेवन कराकर उनका अध्ययन किया और पाया कि इससे मधुमक्खियों की उम्र बढ़ गई।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने रेजवेराट्रॉल के प्रभावों का मधुमक्खियों के जीवनकाल, समझने की क्षमता और भोजन से संबंधित पहलुओं की जानकारी इकट्ठा की। शोध में उन्होंने पाया कि इसके सेवन से मधुमक्खियों की उम्र 33 से 38 प्रतिशत तक बढ़ी।

इस बारे में शोधकर्ता ऐमडम रैस्कन ने बताया, 'हमने पहली बार प्रमाणिकता के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है कि रिजर्वेराट्रॉल के प्रभावों को हमने साबित किया है। यदि सामान्य परिस्थिति और परिवेश में मधुमक्खियों को इसका सेवन कराया जाए तो उनकी उम्र बढ़ेगी। इस निष्कर्ष से भविष्य में मनुष्य की उम्र बढ़ाने का प्रयास भी संभव हो सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने यह भी माना कि रेड वाइन में पाये जाने वाले इस तत्व के प्रयोग के दौरान यह भी देखा गया कि इसके सेवन से मधुमक्खियों की डाइट कम हो गई। हालांकि वे मानते हैं कि अभी इस क्षेत्र में बहुत अध्ययन की आवश्यकता है। इस शोध का विस्तृत विवरण 'एजिंग' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें