फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोमैटो पास्ता बनाने का इससे आसान तरीका कहीं और नहीं मिलेगा, आज ही घर पर करें ट्राई

Sun, 29 Jul 2018 10:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संडे शाम के स्नैक्स में कुछ चटपटा और हेल्दी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। इस संडे को भी खास बनाएं घर पर ट्राई करें टमाटर के टैंगी स्वाद में बना टोमैटो पास्ता ।
विज्ञापन


सामग्री
1 1/2 कप टमाटर, छिला और बारीक कटा हुआ 
1 कप पास्ता, उबला हुआ
2 चम्मच ऑलिव ऑयल
2 चम्मच लहसुन, बारीक कटा हुआ 
1 कप ब्रोकली, छोटे टुकड़ों में कटी हुई
1/4 कप तुलसी के पत्ते, कटे हुए
1 चम्मच चिली फ्लैक्स 
नमक स्वादानुसार 
विज्ञापन

विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें लहसुन डालकर 30 मिनट के लिए फ्राई कर लें। 
- अब इसमें ब्रोकली के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक और फ्राई कर लें।
- टमाटर, तुलसी के पत्ते, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को 5 मिनट तक और पका लें।
- 5 मिनट बाद इसमें पास्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मीडियम आंच पर 2 मिनट तक और पका लें।
-  टोमैटो पास्ता तैयार है, इसे सर्विंग बॉउल में डालकर गरमागर्म सर्व करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें