फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शीर खुरमा' को बनाएं इफ्तार पार्टी का हिस्सा, मेहमान भी कहेंगे क्या स्वीट डिश है

Fri, 15 Jun 2018 08:53 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sheer khurma
विज्ञापन
सामग्री :
विज्ञापन

ताजा दूध – 4 कप
इलाईची – 1 पिसी हुई
शक्कर – स्वादानुसार
सेवईयां – 1 कप
घी – 2 चम्मच

सुखा मेवा और सूखे फल

बादाम – 2 चम्मच
काजू – 2 चम्मच
किशमिश – 2-3 चम्मच
खजूर – 4
इलाईची पाउडर – 1/4 चम्मच
केसर – 5 से 6 जवे
केवड़ा एसेंस या गुलाब जल – 1/4 चम्मच
 
Trending Videos
विज्ञापन

विधि :
केसर को 2 चम्मच गर्म पानी में, खजूर को काटकर गर्म दूध में और बादाम को 15 से 20 मिनट तक गर्म पानी में भिगोयें। इसके बाद बादाम के छिलके को निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लीजिये। बादाम को सुखा लीजिए। अब एक चम्मच घी गर्म करे और उसमे सारे मेवा को धीमी आँच पर कुछ मिनटो तक फ्राई करे। अब मेवो को निकालकर इसी में किशमिश फ्राई करे। अब गैस पर कढ़ाई रखें और 1 चम्मच घी को गर्म करके धीमी आँच पर सेवईयाँ हल्की सुनहरी होने तक फ्राई करे।

अब एक भगोने में दूध को उबाले और धीमी आंच पर तब तक पकायें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाये। इसी में पिसी हुई इलाईची भी डाल दें। दूध पकाते समय उसे बीच बीच में हिलाते रहें। अब इस में शक्कर डाल कर धुलने तक पकाते रहें। अब उसमे फ्राई की हुई सेवईयाँ भी डाले।अच्छी तरह पक जाने पर कुछ देर के लिए आँच से हटा लें और इसमें दूध डालकर भिगोयी हुई खजूर और केसर मिला दें।

इसके बाद सभी सूखे मेवे डालकर वापस गैस पर रखें और 2 मिनट तक पकाये। हल्का ठंडा होने पर उसमे एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाए। ठंडा करने पर यह और भी गाढ़ा और स्वादिष्ट लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें