फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठे के हैं शौकीन तो मावे से नहीं इस बार पाउडर मिल्क से बनाएं गरमा-गरम गुलाब जामुन

Sat, 12 Jan 2019 08:24 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री :
विज्ञापन

1 कप पाउडर दूध 
2-3 चम्मच मैदा 
¼ कप दूध (फुल क्रीम) 
3 चम्मच बटर या घी 
1 चुटकी बेकिंग पाउडर 
तलने के लिए घी या तेल 

चाशनी के लिए :
300 – 400 gm चीनी 
1 कप पानी 
½ चम्मच इलाइची पाउडर
विज्ञापन

Gulab jamun - फोटो : Social Media
विधि :

चाशनी बनाने की 
पानी में चीनी डालकर गैस पर चढ़ा दे। जब चीनी पानी में अच्छी तरह घुल जाये, तो 8-10 मिनट तक चाशनी को और पकाएं, फिर इलाइची का पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। 

गुलाब जामुन बनाने के लिए 
-एक बर्तन में घी डालने के बाद उसमे दूध डालकर अच्छे से मिला दें। 
-गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। जब दूध हल्का गर्म रहे तभी उसमें दूध का पाउडर और मैदा डाल के अच्छे से मिला दे। अब एक बार हाथो से अच्छे से मिलाते हुए आटे की तरह से गूंथ ले। मिश्रण बिल्कुल खोये के जैसा लगेगा। अब इस मिश्रण से 18-20 गोलियां बना ले और हर गोली को अच्छे से गोल कर लें। (चाहे तो गोली के अन्दर मेवा भी भर सकते है) 
-अब कढाई में तेल डाल के गर्म करें फिर 4-5 गोली एक साथ डाल के तले। ध्यान रखें इसे मध्यम आंच पर पकाएं। गोली के ऊपर तेल डालते रहे जब जामुन भूरे हो जाये तो उसे निकाल लें और चाशनी में डाल दें। इसी तरह से सारे जामुन तल के चाशनी में डाल दे। चाशनी में डालने के बाद 5-6 घंटे के बाद जामुन भीग के तैयार हो जायेंगे। 
-गुलाब जामुन तैयार है।अब इसे ठंडे या गर्म जैसे चाहे खाए और खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें