अगर आप सोच रही हैं कि इस रक्षाबंधन मीठे में क्या बनाया जाए तो आप मीठे में बिहार की पारंपरिक मिठाई चंद्रकला बना सकती हैं। बिहार में चंद्रकला मिठाई आसानी से हर चौक- चौराहे और गली- मोहल्ले में मिल जाती है। चंद्रकला काफी स्वादिष्ट मिठाई होती है। इस मिठाई को आसानी से घर में बनाया जा सकता है।
इस मिठाई को बनाने में लगभग 30 से 35 मिनट का समय लगता है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए भी बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं घर में चंद्रकला मिठाई बनाने की विधि...