फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: भाई नहीं खाता मिठाई तो रक्षाबंधन पर बनाएं ये झटपट और मजेदार स्नैक्स

Sat, 09 Aug 2025 07:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Paneer Popcorn Recipe In Hindi:  रक्षाबंधन के लिए जिस खास स्नैक्स की रेसिपी इस लेख में बताई जा रही है, वो जल्दी तैयार हो जाता है। यह स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होंगे बल्कि हेल्दी और झटपट बनने वाला है। आइए जानते हैं पनीर पाॅपकाॅर्न की रेसिपी।
विज्ञापन
पनीर पाॅपकाॅर्न - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Paneer Popcorn Recipe In Hindi: रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा कराने का चलन होता है। लेकिन अगर आपके भाई को मीठा खाना पंसद नहीं है तो इस बार उसे लजीज स्नैक्स बनाकर खिलाएं और सरप्राइज दें। रक्षाबंधन में बहुत सारे कामकाज होते हैं, रिश्तेदारों से मिलना, भाई-बहनों के साथ बचपन की यादें ताजी करना, फोटो क्लिक  करना और नई यादे बनाना आदि इन सब में रसोई घर में कौन ही वक्त बिताना चाहता है। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए जिस खास स्नैक्स की रेसिपी इस लेख में बताई जा रही है, वो जल्दी तैयार हो जाता है। यह स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होंगे बल्कि हेल्दी और झटपट बनने वाला है। आइए जानते हैं पनीर पाॅपकाॅर्न की रेसिपी।

विज्ञापन

पनीर पॉपकॉर्न के लिए सामग्री 
 

  • पनीर 200 ग्राम 
  • मैदा आधा कप
  • कॉर्नफ्लोर ¼ कप
  • ब्रेडक्रम्ब्स एक कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट एक छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल तलने के लिए


पनीर पाॅपकाॅर्न बनाने की विधि

स्टेप 1- पनीर को धोकर पानी सुखाएं और फिर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
स्टेप 2- अब बैटर तैयार करें। इसके लिए एक कटोरे में मैदा, काॅर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।

विज्ञापन

स्टेप 3- फिर एक प्लेट में ब्रेडक्रम्स को फैला लें। 
स्टेप 4- पनीर के टुकड़ों को पहले तैयार बैटर में डुबोएं, फिर ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें।
स्टेप 5- अब इसे तलना है। इसके लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और कोटेड पनीर क्यूब्स को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
स्टेप 6- तैयार हैं आपके क्रिस्पी पनीर पाॅपकाॅर्न। गर्मा-गर्म पनीर पॉपकॉर्न को टमाटर सॉस, मेयोनेज या ग्रीन चटनी के साथ परोसें।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें