पौष्टिकता से भरपूर काला चना मसाला इस विंटर जरूर ट्राई करें। काला चना करी की सबसे खास विशेषता यह है की जैसा इसका स्वाद है वैसे ही इसे बनने में ज्यादा समय नहीं लगता।
सामग्री:
1 कप काला चना (भिगोया हुआ)
1-1 प्याज़ और टमाटर, 4-5 कलियां लहसुन की, 2 हरी मिर्च (चारों बारीक़ कटे हुए)
1 टीस्पून जीरा
आधा-आधा टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और पंजाबी गरम मसाला पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
चुटकीभर हींग
2 टेबलस्पून तेल/घी
थोड़ा-सा हरा धनिया कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
विधि:
प्रेशर कुकर में तेल/घी गरम करके जीरे का छौंक लगाएं।
प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
टमाटर डालकर कुकर के तेल छोड़ने तक भून लें।
हल्दी पाउडर, हींग, लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें।
काला चना, आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद करें।
तेज़ आंच पर 8-9 सीटी होने तक पकाएं. ढक्कन खोलकर गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
हरे धनिया से सजाकर चावल या चपाती के साथ गरम-गरम सर्व करें।